Now Your Cart is Empty.

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), UP ने B.Sc Nursing 2026 के लिए CNET (Common Nursing Entrance Test) का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जो भी छात्र B.Sc Nursing करना चाहते हैं, उन्हें यह परीक्षा देना अनिवार्य है।


Important Dates

  • Application Form Start: 28 March 2026
  • Last Date to Apply: 20 May 2026 (11:59 PM)
  • Correction Window: 13 May से 20 May 2026
  • Admit Card जारी: 30 May 2026
  • Exam Date: 06 June 2026
  • Result: June 2026 (Second Week)

Participating Colleges

इस परीक्षा के माध्यम से निम्न संस्थानों में एडमिशन मिलेगा:

  • सभी Government Nursing Colleges (UP)
  • ABVMU से Affiliated Private Nursing Colleges
  • SGPGI Lucknow
  • KGMU Lucknow
  • RMLIMS Lucknow
  • UPUMS Saifai
  • LLRM Meerut

ध्यान दें: इन सभी संस्थानों में प्रवेश केवल CNET 2026 के माध्यम से ही होगा।


Application Fee

  • General / OBC: 3000 रुपये
  • SC / ST / PwD: 2000 रुपये

Eligibility Criteria

  • उम्मीदवार का 12वीं (10+2) PCB (Physics, Chemistry, Biology) से पास होना आवश्यक है
  • न्यूनतम अंक:
    • General: 45%
    • SC/ST/OBC: 40%
  • English विषय अनिवार्य है
  • न्यूनतम आयु: 17 वर्ष (31 दिसंबर 2026 तक)

Exam Pattern

  • परीक्षा मोड: Offline (OMR आधारित)
  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 120
  • Negative Marking: नहीं
  • परीक्षा समय: 140 मिनट

विषय वितरण:

  • Nursing Aptitude: 20%
  • Physics: 20%
  • Chemistry: 20%
  • Biology: 20%
  • English: 20%

Qualifying Marks

  • General: 50 percentile
  • OBC/SC/ST: 40 percentile
  • PwD (General): 45 percentile

Form Fill Process

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Registration करें (Email और Mobile से)
  3. Login करके Application Form भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
    • Photo
    • Signature
    • Verification Sheet
  5. Application Fee जमा करें
  6. Final Submit करें

ध्यान दें: Final submission के बाद “Application Form Successfully Submitted” का मैसेज जरूर देखें।


Required Documents

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • डोमिसाइल प्रमाण पत्र

Admit Card

  • Admit Card ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा
  • इसमें परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी होगी
  • परीक्षा में जाने के लिए इसका प्रिंट आवश्यक है

Exam Day Instructions

  • रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:00 बजे
  • प्रवेश बंद: 10:15 बजे
  • मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी आदि ले जाना प्रतिबंधित है
  • केवल Admit Card और ID Proof साथ ले जाएं

Result and Counselling

  • Result ऑनलाइन घोषित किया जाएगा
  • Merit List के आधार पर Counselling होगी
  • Counselling के जरिए कॉलेज आवंटित किया जाएगा

Tie होने की स्थिति में प्राथमिकता:

  1. Biology के अंक
  2. Chemistry के अंक
  3. Physics के अंक
  4. अधिक आयु वाले उम्मीदवार

Important Instructions

  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है
  • Application Fee वापस नहीं की जाएगी
  • Admit Card डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा

Official Website

www.abvmuup.edu.in

About us

Vijay Education offers the best online nursing coaching in india. India's best organizations for nursing competitive exam preparation. We are provide online coaching for nursing entrance exam (BSC Nursing, MSC Nursing, GNM, Paramedical, RUHS, BFUHS, AIIMS BSC Nursing )

Download App