Vijay Education Online Class | Online Nursing Programs | Best affordable Online nursing Coaching in india | Staff Nurse Coaching By Vijay Sir | Nursing Entrance Exam Coaching By Vijay Sir | Nursing officer Coaching By Vijay Education | Best Online Nursing Coaching Classes in India

RUHS Pharmacy 2021

Vijay Education Vijay Education 29 Dec 2021

मुख्य बिंदु (Key Highlights)

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस की ओर से फार्मेसी (बीफार्म, डीफार्म, एमफार्म) में एडमिशन के लिए RUHS Pharmacy 2021 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 02 जनवरी 2022 को किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आरयूएचएस की आधि...

Text size 100%

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस की ओर से फार्मेसी (बीफार्म, डीफार्म, एमफार्म) में एडमिशन के लिए RUHS Pharmacy 2021 की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 02 जनवरी 2022 को किया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड आरयूएचएस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ruhsraj.org पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स की अवधि 4 साल की होती है वहीं डिप्लोमा इन फार्मेसी की अवधि 2 साल की होती हैं। आरयूएचएस फार्मेसी 2021 में एडमिशन के लिए छात्रों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित में शामिल होना होगा। RUHS Pharmacy 2021-2022 के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

आरयूएचएस फार्मेसी प्रवेश परीक्षा 2021 (RUHS Pharmacy 2021)

जो छात्र आरयूएचएस फॉर्मेसी 2021 परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जो छात्र प्रवेश परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त कर लेंगे उनको रैंक के अनुसार प्रवेश दिया जायेगा। आरयूएचएस फार्मेसी 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के लिए आप नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं।

कार्यक्रमतारीखें
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख15 नवंबर 2021
आवेदन फीस भरने की तारीख12 दिसंबर 2021
आवेदन करने की आखिरी तारीख13 दिसंबर 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख28 दिसंबर 2021
कंप्यूटर आधारित परीक्षा02 जनवरी 2022
रिजल्ट जारी होने की तारीखजनवरी/फरवरी 2022

आरयूएचएस फार्मेसी एडमिट कार्ड 2021

फार्मेसी डिग्री (बी फार्म) और डिप्लोमा (डी.फार्म) कोर्स के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा से पहले जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल आईडी पर नहीं भेजे जायेंगे। एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा नहीं दें सकते है। एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको फॉर्म नम्बर, रजिस्ट्रेशन पासवर्ड एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

आरयूएचएस फार्मेसी 2021 कोर्स

छात्र नीचे वर्ष 202१ की कोर्स की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

आरयूएचएस फार्मेसी योग्यता मापदंड 2021

शैक्षिक योग्यता 

  • बी फार्म के लिए
    • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 कम से कम 45 प्रतिशत अंको (बायोलॉजी/ गणित एक विषय के साथ) के साथ पास होना चाहिए।
    • एससी / एसटी / एसटी-एसटीए / ओबीसी / एमबीसी के राजस्थान उम्मीदवार के कम से कम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • डी फार्म के लिए
    • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 / इंटरमीडिएट फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के साथ पास होने चाहिए। साथ ही साथ उम्मीदवार का एक विषय बायोलॉजी और मैथमेटिक्स का भी होना चाहिए।

ध्यान दें,

  • फिजिक्स / केमिस्ट्री और बायोलॉजी / मैथमेटिक्स व्यक्तिगत विषयों में पास होना अनिवार्य है।
  • बी फार्म और डी फार्म कोर्स के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) की अधिसूचना के अनुसार, ओपन स्कूल के उम्मीदवार भी पात्र हैं।

आरक्षण 

  • सभी उम्मीदवारों को आरक्षण राज्य सरकार राजस्थान द्वारा दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को एससी / एसटी / एसटी-एसटीए / ओबीसी / एमबीसी के लिए 60 सीटों पर आरक्षण दिया जायेगा।
  • आरक्षण का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को जाति प्रणाम का वेरिफिकेशन करवाना होगा।
  • जाति प्रणाम पत्र भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होने चाहिए।

आरयूएचएस फार्मेसी एप्लीकेशन फॉर्म 2021

आरयूएचएस फार्मेसी 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2021 से शुरू कर दी गयी है, एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2021 निर्धारित की गयी है। उम्मीदवार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं। छात्र आवेदन पत्र राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.ruhsraj.org पर जाकर भर सकते हैं एवं इसके साथ आप ऊपर दिए गए आवेदन पत्र के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सारी जानकारी ध्यान से भरनी है। अगर उम्मीदवार किसी भी प्रकार की गलत जानकारी भरते है तो उनका आवेदन पत्र रद्द कर दिया जायेगा। बता दें कि उम्मीदवार आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से भर सकते है। आवेदन फीस भरने के बाद ही उम्मीदवार आवेदन पत्र पूर्ण माना जायेगा। आवेदन फीस भरने के बाद उम्मीदवारों को वापस नहीं की जाएगी।

आवेदन फीस 

  • सामान्य वर्ग कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए 1500/- रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
  • एससी / एसटी / एसटी-एसटीए / ओबीसी / एमबीसी वर्ग को 750/- रुपये फीस का भुगतान करना होगा।

आरयूएचएस फार्मेसी चयन प्रक्रिया 2021

सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। प्रवेश परीक्षा पास हुए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जायेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया उम्मीदवारों को कॉलेज में आना पड़ेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने सारे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेकर आने होंगे।

आरयूएचएस फार्मेसी रिजल्ट 2021

आरयूएचएस फार्मेसी 2021 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा संपन्न होने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवार रिजल्ट राजस्थान यूनिवर्सिटी हेल्थ साइंस http://www.ruhsraj.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकेंगे या इसके अतिरिक्त आप इस पेज पर ऊपर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करके भी परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में निर्धारित अंक प्राप्त कर लेंगे उनको कॉउंसलिंग चरण में शामिल होना होगा।

Tag BSC NURSING AIIMS EXAM NURSING GNM
Share