Tag: Arts News

  • REET Revised Result 2021

    REET Revised Result 2021

    रीट परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट हुआ जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

    REET Revised Result 2021: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी हो गया है. लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा के रिवाइज्ड रिजल्ट (REET Revised Result 2021) ऑफिशियल वेबसाइट- education.rajasthan.gov.in पर देखें जा सकते हैं.

    ऐसे चेक करें Result

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- education.rajasthan.gov.in पर जाएं

    आब ‘REET Result 2021 for Level 1 and 2’ पर क्लिक करें

    इसके बाद क्रेडेंशियल दर्ज करें.

    REET Result स्कोर कार्ड डाउनलोड करें.

    हुए ये बदलाव

    लेवल 2 के 1, 21,027 परीक्षार्थियों को परिणाम संशोधन से लाभ होगा और 30,395 परीक्षार्थियों को इससे नुकसान होगा. बता दें कि रीट परीक्षा-2021 (REET) के लेवल-1 व लेवल-2 के परीक्षा रिजल्ट 2 नवम्बर को जारी किए गए थे. रीट लेवल 2 (REET level 2) के अंग्रेजी भाषा के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के उत्तर के विकल्प में बदलाव से परिणाम संशोधित हुआ है. कुल 1 अंक का रिवाइज्ड रिजल्ट (REET Revised Result 2021 में उलटफेर होगा.

    31000 पदों पर होगी भर्ती

    यह परीक्षा 26 अक्टूबर, 2021 को 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों और 31000 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी. परीक्षा दो सत्रों में स्तर 1 और 2 के लिए क्रमशः सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी. रीट लेवल 2 परीक्षा के संशोधित परिणाम से 1 लाख 21 हजार 27 कैंडिडेट को 1 अंक का फायदा और 30,395 कैंडिडेट्स को 1 अंक का नुकसान हुआ है. RBSE के अधिकारी ने बताया कि 2 नवंबर को जारी हुए रिजल्ट के बाद सात प्रश्नों में बोनस नंबर दिए गए, वहीं दो में ऑप्शनल आंसर्स को सही माना गया.

  • REET लेवल-1 भर्ती से बीएड अभ्यर्थी बाहर, कोर्ट ने सिर्फ BSTC वालों को माना योग्य

    REET लेवल-1 भर्ती से बीएड अभ्यर्थी बाहर, कोर्ट ने सिर्फ BSTC वालों को माना योग्य

    रीट लेवल-1 भर्ती के बीएड अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने रीट लेवल-1 भर्ती के लिए सिर्फ बीएसटीसी अभ्यर्थियों को ही योग्य करार दिया है। जोधपुर हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने गुरुवार को बीएसटीसी अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने रीट लेवल-1 भर्ती के लिए केवल बीएसटीसी अभ्यर्थियों को ही योग्य माना और बीएड अभ्यर्थियों के रिजल्ट को निरस्त करने के आदेश दिए। कोर्ट ने एनसीटीई के नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया जिसमें बीएड वालों को इस भर्ती के लिए योग्य करार दिया गया था। मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी और न्यायाधीश सुदेश बंसल की खंड पीठ में यह फैसला सुनाया।

    गौरतलब है कि रीट से राजस्थान में 31000 शिक्षकों की भर्ती होनी है। पहले रीट लेवल -1 भर्ती में बीएसटीसी के साथ बीएड डिग्री धारक को भी योग्य माने जाने पर कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा था। लेकिन कोर्ट के इस फैसले के बाद बीएसटीसी के उन अभ्यर्थियों को फायदा होगा जो पहले वंचित रह रहे थे। कॉम्पिटिशन कम होने से पहले से ज्यादा बीएसटीसी के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

    इससे पहले बुधवार को जोधपुर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई पूरी हो गई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सोमवार, मंगलवार और बुधवार तीनों दिन सभी पक्षों ने तर्कों के साथ अपना पक्ष रखा। बुधवार को  बीएड अभ्यर्थियों की ओर से मामले में पक्ष रखा गया। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन लगातार कई घंटों सुनवाई चली और बीएसटीसी अभ्यर्थी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं की ओर से पक्षा रखा गया।